सोजत में कंटेनर ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक पैर कुचला, गंभीर हालत में रेफर

Mar 25, 2026 - 14:21
 0  212
सोजत में कंटेनर ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक पैर कुचला, गंभीर हालत में रेफर

सोजत क्षेत्र में NH-162 स्थित सुकड़ी नदी पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। यहां एक कंटेनर ट्रक ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में युवक केवल चद्र पुत्र दोलाराम निवासी नर्सिंग पूरा का है जिसका एक पैर पूरी तरह कुचल गया, जबकि दूसरा पैर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सोजत हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सूचना पर सोजत पुलिस के एएसआई मनीष शर्मा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने कंटेनर ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। है

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat