सोजत विज्ञान भवन से लाइव प्रसारण के साथ में मनाया गया
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ का एक वर्ष पूर्ण होने का कार्यक्रम
1.
सोजत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उपखंड सोजत के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत सिटी एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय (टाइप-1) में किया गया।केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने इस अवसर पर 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान की शुरुआत करते हुए बाल विवाह की कुप्रथा को बढ़ावा देने वाले पूरे परिवेश को समाप्त करने का संकल्प दोहराया।पाली जिला कलेक्टर श्री लक्ष्मीनारायण मंत्री तथा उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग पाली श्री भागीरथ चौधरी के निर्देशानुसार कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। लाइव प्रसारण के दौरान दोनों संस्थानों की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेते हुए बाल विवाह रोकथाम की शपथ ली और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान महिला अधिकारिता विभाग की सुपरवाइजर कविता परिहार, उप-प्राचार्य श्रीमती कुसुम लोढ़ा, मनीषा अग्रवाल, लक्ष्मी चौहान, लीमा जलवानिया, सीमा पारीक, जनक कंवर, रंजीता अरोड़ा, सरोज मीणा, मंजू चौधरी, कविता बारूपाल, गुड़िया चौधरी, प्रतिभा चौधरी, मथुरा चौधरी, खुशबू वागोरिया सहित विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0