सोजत में होगा भव्य शुभारंभ, 20 मई को विशाल भजन संध्या का आयोजन
सोजत में होगा भव्य शुभारंभ, 20 मई को विशाल भजन संध्या का आयोजन
सोजत। शहर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिलेगा। पंडित जी की होटल (मनसा का ढाबा) का भव्य शुभारंभ 21 मई 2026, गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। शुभारंभ समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इससे पूर्व 20 मई 2026 को विशाल भजन संध्या का आयोजन रखा गया है, जिसमें देशभर के प्रसिद्ध कलाकार अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे। भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक राजस्थान की स्वर कोकिला कुशल बाहरठ , प्रकाश माली, रमेश माली, मोइनुद्दीन मनचला एवं मधुबाला राव जोधपुर सहित अन्य कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में भक्ति संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजनों की मनमोहक श्रृंखला देर रात तक चलेगी। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं संगीत प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भजन संध्या एवं शुभारंभ समारोह की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0