सैन समाज की महिला मनभर देवी के आकस्मिक निधन पर शोक, विद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि
सोजत। सैन समाज की महिला एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या 2 में कुक कम हेल्पर के पद पर कार्यरत श्रीमती मनभर देवी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन का समाचार मिलते ही विद्यालय परिवार, समाज के लोगों एवं परिचितों में गहरा दुख व्याप्त हो गया।
विद्यालय परिवार ने मनभर देवी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त संस्था प्रधान पुरुषोत्तम लाल गहलोत, चेतन व्यास, चंदकला गहलोत, ताराचंद गहलोत, भंवर सिंह राठौड़, रमेश चौहान, पूरण सिंह राजपुरोहित, कानसिंह राठौड़, लिकमा राम चौहान, उम्मेद सिंह राठौड़, जबरचंद त्रिवेदी, श्याम सिंह चौहान, श्रवण उपाध्याय, श्रीमती आशा राजपुरोहित, सुरेश मेवाड़ा एवं पंकज सैन सहित अन्य लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0