80वें स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी डॉ. महेश सोनी को मिला प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह
जनसेवा के कार्यों से बनाई पहचान, डॉ. महेश सोनी को मिला उपखण्ड स्तरीय सम्मान
सोजत सिटी, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित उपखण्ड स्तरीय समारोह में समाजसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. महेश सोनी को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डॉ. महेश सोनी को पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया। वे नियमित रूप से पौधारोपण, पक्षियों के लिए परिंडे लगाने, गौमाता को हरा चारा खिलाने तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहकर समाजहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
समारोह में सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान, उपखण्ड अधिकारी (एसडीएम) रवि प्रकाश, तहसीलदार कुपसिंह पंवार एवं विकास अधिकारी सुरेश कविया ने संयुक्त रूप से डॉ. महेश सोनी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों, समाजबंधुओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने डॉ. महेश सोनी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। सभी ने उनके द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यों को प्रेरणादायी बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने की कामना व्यक्त की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0