सोजत | सेवा भारती के बाल संस्कार केंद्रों को मिलेगा वार्षिक सहयोग
सोजत | सेवा भारती के बाल संस्कार केंद्रों को मिलेगा वार्षिक सहयोग
1.
सोजत सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्रों के लिए भामाशाह माली श्री मदनराज प्रेमराज टॉक ( पोकर रामजी फार्म हाउस) की ओर से तीन बाल संस्कार केंद्रों का संपूर्ण वार्षिक खर्च वहन(लग भग 90000रुपए)करने की घोषणा की गई।इस अवसर पर भामाशाह के साथ अमर सिंह राठौड़, जिला प्रभारी (सेवा भारती जिला सोजत), प्रेरक कालु राम देवड़ा, (सोजत संयोजक सेवा भारती) प्रेमचंद परिहार (बस्ती शिक्षक, संस्कार केंद्र) एवं महेंद्र (कार्यकर्ता) मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने सार्थक चर्चा करते हुए सेवा भारती द्वारा संचालित विविध सेवा कार्यों की जानकारी प्राप्त की।भामाशाह मदनलाल पालरिया लंबे समय से सोजत क्षेत्र में सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उनकी समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता और सहयोग भावना को उपस्थित जनों ने सराहा।इस घोषणा के बाद संस्कार केंद्रों के संचालन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0