तालाब में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

तालाब में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

May 25, 2026 - 11:22
 0  474
तालाब में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सोजत। क्षेत्र के खोखरा गांव स्थित मोरेश्वर महादेव मंदिर के पास तालाब में एक युवक का शव तैरता मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार तालाब के किनारे एक बैग, मोबाइल और चप्पल पड़े दिखाई देने पर ग्रामीणों को आशंका हुई। इसके बाद तालाब में युवक का शव नजर आने पर तुरंत चंडावल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

प्रारंभिक जानकारी में मृतक की पहचान लाभूराम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चंडावल निवासी तथा बैंगलोर प्रवासी बताया जा रहा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोजत राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है तथा युवक की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat