सोजत के नाम दर्ज हुआ नया इतिहास, बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की पहली बस और पहला वाहन बना गौरव का प्रतीक

95 यात्रियों के साथ सोजत ने बढ़ाया मान, बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में मिली राष्ट्रीय पहचान

Aug 18, 2026 - 07:33
 0  47
सोजत के नाम दर्ज हुआ नया इतिहास, बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की पहली बस और पहला वाहन बना गौरव का प्रतीक

सोजत। बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के इस वर्ष के आयोजन में सोजत ने एक ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय उपलब्धि हासिल की है। संपूर्ण भारत के विभिन्न शहरों से आए यात्रियों में सोजत से 95 यात्रियों का जत्था यात्रा में शामिल हुआ, जिससे सोजत का नाम पूरे देश में चर्चा का विषय बना। इस उपलब्धि के साथ विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल सोजत का नाम भी केंद्र स्तर तक प्रमुखता से चर्चा में रहा।

यात्रा के उद्घाटन सत्र में माननीय महामहिम उपराज्यपाल श्री मनोज जी सिन्हा, जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश द्वारा बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के जत्थों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सोजत के लिए गौरव की बात यह रही कि यात्रा के लिए रवाना होने वाली प्रथम बस सोजत के यात्रियों की रही।

यात्रा के दौरान एक और ऐतिहासिक क्षण उस समय बना, जब जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाल ही में उद्घाटित सुंगल टनल (Sungal Tunnel) से बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का उद्घाटन के पश्चात प्रथम वाहन सोजत के यात्रियों का ही गुजरा। यह उपलब्धि सोजतवासियों के लिए गौरव और यात्रा के इतिहास में एक विशेष स्मृति के रूप में दर्ज हुई।

यात्रा प्रमुख मानवेन्द्र भाटी ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं में बाबा बूढ़ा अमरनाथ जी के दर्शन को लेकर अत्यंत उत्साह देखने को मिला। सोजत सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में सहभागि की। उन्होंने कहा कि बाबा बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि देश की एकता, श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक भी है।

उन्होंने कहा कि 95 यात्रियों के साथ सोजत का इस यात्रा में सबसे बड़े जत्थों में अग्रणी रहना, उद्घाटन अवसर पर प्रथम बस के रूप में रवाना होना तथा सुंगल टनल से उद्घाटन के बाद प्रथम वाहन के रूप में गुजरना सोजत के लिए गौरव का विषय है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से सोजत का नाम बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के इतिहास में विशेष रूप से अंकित हुआ है।

विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल सोजत ने यात्रा में सहभागी सभी श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा बूढ़ा अमरनाथ जी की कृपा से भविष्य में भी सोजत से और अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को इस पावन यात्रा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat