सोजत में नशे में युवक ने हाईवे पर मचाया उत्पात, हादसे की आशंका से सहमे वाहन चालक

सोजत में नशे में युवक ने हाईवे पर मचाया उत्पात, हादसे की आशंका से सहमे वाहन चालक

May 29, 2026 - 09:41
May 29, 2026 - 09:44
 0  522

सोजत | शहर के सोजत मोड़ भट्टा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-162 पर शुक्रवार सुबह को एक युवक सड़क के बीच बैठकर शराब पीता नजर आया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। युवक बीच सड़क पर बैठकर आने-जाने वाले लोगों को रोकने व परेशान करने की कोशिश करता रहा, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे की हालत में था और हाईवे पर गुजर रहे वाहनों के सामने आ जाने से हादसे की आशंका बनी रही। स्थानीय लोगों ने उसे वहां से हटाने का प्रयास किया, लेकिन युवक लगातार उत्पात करता रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि हाईवे पर यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 2
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat