सोजत फोटोग्राफर संघ की बैठक सम्पन्न, राजू वैष्णव बने अध्यक्ष
सोजत। कृषि मंडी रोड स्थित कर्मा बाई मंदिर परिसर में सोजत फोटोग्राफर संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संघ के अध्यक्ष पद पर राजू भाई वैष्णव (हिंगावास) को नियुक्त किया गया, जबकि भरत जांगिड़ को उपाध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में राकेश भटनागर एवं विनीत राय (पिंटू सा) को संरक्षक, दिनेश परिहार को महासचिव, ताराचंद भाटी को कोषाध्यक्ष तथा खीवराज पवार को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं संजय परिहार, मीठालाल पवार एवं अकरम खान को मीडिया सलाहकार तथा सोनू खान को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संघ को मजबूत बनाने, फोटोग्राफरों के हितों की रक्षा करने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में सुधीर दवे, भूपेंद्र वैष्णव, प्रदीप कुमार लखारा, हेमंत भाई त्रिवेदी, नेमाराम, पुरुषोत्तम पारीक, मनोहर भाटी, सनवर खोखर सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की एकता एवं मजबूती के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0