बिड़ला स्कूल में सीए सेमिनार आयोजित, विद्यार्थियों को करियर अवसरों की दी जानकारी
सीए बनकर उद्योग जगत में बना सकते हैं सफल करियर : सीए आयुष गोयल
सोजत बिड़ला स्कूल में विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन के उद्देश्य से विशेष सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंसी) सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 12वीं वाणिज्य (कॉमर्स) के विद्यार्थियों को सीए पाठ्यक्रम एवं भविष्य में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों की जानकारी देना था।
सेमिनार में ICAI पाली शाखा के अध्यक्ष सीए अंकित सरदा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ ICAI पाली शाखा की सदस्य एवं HDFC बैंक में क्रेडिट मैनेजर सीए मुस्कान अलखावत तथा टेक्सटाइल उद्योग के सफल व्यवसायी एवं मुख्य वक्ता सीए आयुष गोयल ने सहभागिता की। विद्यालय की ओर से प्रिंसिपल श्रीमती नीलू राठौड़, मैनेजर डॉ. सुमित गहलोत, हर्षवर्धन, घनश्याम एवं पवन मौजूद रहे।
मुख्य वक्ता सीए आयुष गोयल ने विद्यार्थियों को 12वीं कॉमर्स के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंसी के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, इसके लाभों तथा अन्य व्यावसायिक विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मजबूत वित्तीय ज्ञान और पेशेवर कौशल के माध्यम से छात्र उद्योग जगत में सफल करियर बना सकते हैं।
प्रिंसिपल श्रीमती नीलू राठौड़ ने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने छात्रों को अपने भविष्य के लिए सही करियर विकल्प चुनने और सीए जैसे प्रतिष्ठित पेशे को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने सेमिनार को ज्ञानवर्धक, उपयोगी और प्रेरणादायक बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों को भविष्य के लिए मार्गदर्शक बताया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0