एसपी कार्यालय के सामने मिठाई की दुकान में आग, लाखों के नुकसान की आशंका
शॉर्ट सर्किट से भड़की आग! जोधपुर स्वीट भंडार में मची अफरा-तफरी
पाली। शहर में एसपी कार्यालय के सामने स्थित जोधपुर स्वीट भंडार में बुधवार को अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही दुकान से धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। , हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
आगजनी की इस घटना में दुकान के अंदर रखा सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा।
आग लगने की घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0