सोजत बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति की बैठक सम्पन्न पाटोत्सव की तैयारियाँ तेज़
सोजत बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति की बैठक सम्पन्न पाटोत्सव की तैयारियाँ तेज़
1.
सोजत। स्थानीय स्वामी विवेकानंद मार्ग स्थित बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति की बैठक रविवार सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 25 जनवरी को आयोजित होने वाले बुढ़ायत माता मंदिर लुंडावास पाटोत्सव की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।समिति ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने हेतु एक सप्ताह के भीतर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। साथ ही मंदिर के विकास के प्रस्तावित स्वरूप पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने देशभर में बसे श्रीमाली ब्राह्मण समाज के बंधुओं से विकास कार्यों में सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया।पाटोत्सव के यजमान उदयपुर निवासी मनीष व्यास को आयोजन की रूपरेखा से भी अवगत करवाया गया। बैठक में अध्यक्ष जितेंद्र व्यास, पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र व्यास, सचिव चंद्रशेखर श्रीमाली, त्रिभुवन नारायण जोशी, चेतन व्यास, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र व्यास, उपाध्यक्ष सुदीप व्यास, मनोज जोशी, चेतन दवे, माधव शास्त्री सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शक्ति एवं भक्ति के प्रतीक बुढ़ायत माता मंदिर परिसर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में शिव परिवार, कच्छप, नंदी एवं माता जी मंदिर के श्रृंगार व रोशनी व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे। मंदिर परिसर की बाहरी दीवारों के आसपास उगे अंग्रेजी बबूल आदि वृक्षों को नरेगा के माध्यम से हटाने का प्रस्ताव भी रखा गया।साथ ही मंदिर क्षेत्र में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षियों के लिए चुग्गा व्यवस्था को बढ़ावा देने हेतु योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0