एक शाम श्री देवनारायण के नाम भव्य भजन संध्या आज

एक शाम श्री देवनारायण के नाम भव्य भजन संध्या आज

Sep 17, 2026 - 12:39
 0  2

गुड़ा कलाँ। निकटवर्ती सांरगवास गांव मे श्री देवनारायण मंदिर (देवथम्ब) पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक शाम श्री देवनारायण के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन गुरुवार की रात्रि 9 बजे से किया जाएगा। 

 देवनारायण मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष बिंजा राम सीरवी ने बताया कि 

भजन संध्या में इस बार नागौर के प्रसिद्ध भजन गायक महावीर सांखला, किशोर मालवीय वोपारी, अनिता जांगिड़ द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। संजु राजस्थानी झांकी कलाकार होंगे वही रमेश माली मंच संचालन करेंगे तथा 18 सितंबर शुक्रवार को दिन में भव्य मेला भरा जाएगा जिसमें कलश यात्रा एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा कार्यक्रम को लेकर सांरगवास सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

 भजन संध्या व मेले की तैयारी में सचिव श्रवण सिह जैतावत, कोषाध्यक्ष नेनाराम सीरवी, इंद्रजीत मालवीय, अमर सिंह, मुकेश सेन,छेल मोहम्मद, भेराराम चौहान, पूराराम सीरवी सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामवासी आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0