सोजत: वरिष्ठ नागरिक समिति कार्यालय में जनकवि कैलाश दान चारण को श्रद्धांजलि
सोजत: वरिष्ठ नागरिक समिति कार्यालय में जनकवि कैलाश दान चारण को
1.
सोजत स्थानीय महावीर सर्किल के पास स्थित सीनियर सिटीजन कार्यालय में रविवार को वरिष्ठ नागरिक समिति के संस्थापक सदस्यों में से एक जनकवि कैलाश दान चारण को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनके साहित्यिक, सामाजिक और संगठनात्मक योगदान को याद करते हुए भावपूर्ण स्मृतियाँ साझा की गईं।समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा ने कहा कि चारण बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की भीतर छिपी असाधारण क्षमताओं को पहचानते हुए सोजत में वरिष्ठ नागरिक समिति की स्थापना की आवश्यकता को समझा और उसके गठन में अहम भूमिका निभाई। उनकी रचनाओं में समाज के प्रति सकारात्मक सोच और मौलिकता सदैव झलकती रही। बैंक सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने सोजत को अपनी कर्मभूमि बनाते हुए साहित्य के माध्यम से जनसेवा को नया आयाम दिया।इस अवसर पर चेतन व्यास ने चारण की काव्य यात्रा पर प्रकाश डालते हुए उन्हें काव्य जगत का ध्रुव तारा बताया। उन्होंने कहा कि चारण की कविताएँ संयुक्त परिवार, संस्कार शिक्षा और प्राणी मात्र के प्रति प्रेम जैसे भारतीय मूल्यों पर आधारित रहीं।कवि एवं साहित्यकार डॉ. रशीद गौरी ने कहा कि चारण ने अपनी विशिष्ट काव्य शैली से समाज को नई दिशा दी और साहित्य को जनभावनाओं से जोड़ा।श्रद्धांजलि सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।सभा में सत्यनारायण गोयल, हितेन्द्र व्यास, हीरालाल आर्य, गोरधनलाल गहलोत, मोहनलाल राठौड़, चंडावल से राधाकिशन गहलोत, शिवनारायण शर्मा, अशोक सेन, श्यामलाल परिहार सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने कैलाश दान चारण के साथ बिताए गए अपने अनुभवों और संस्मरणों को साझा किया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Angry
0
Sad
0
Wow
0