नव नियुक्त पुलिस उप अधीक्षक प्रतीक मील ने संभाला सोजत का कार्यभार

Aug 20, 2026 - 19:57
 0  42
नव नियुक्त पुलिस उप अधीक्षक प्रतीक मील ने संभाला सोजत का कार्यभार

सोजत पुलिस वृत्त को नए पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) के रूप में प्रतीक मील मिले हैं। सुरतगढ़ से स्थानांतरित होकर सोजत पहुंचे डीएसपी प्रतीक मील ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि पूर्व डीएसपी रतनाराम देवासी का तबादला बाली कर दिया गया है, जिसके बाद सोजत में डीएसपी के रूप में प्रतीक मील ने जिम्मेदारी संभाली है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर डीएसपी प्रतीक मील ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित की जाएगी तथा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

नई जिम्मेदारी संभालते ही डीएसपी मील ने क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उनके आगमन से पुलिस विभाग में नई ऊर्जा का संचार हुआ है तथा क्षेत्रवासियों ने बेहतर पुलिस व्यवस्था की उम्मीद जताई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat