सुंधामाता तहलेटी में माली समाज का 23वां वार्षिकोत्सव 30 अप्रैल व 1 मई को, सोजत में दिया निमंत्रण
सुंधामाता तहलेटी स्थित नवनिर्मित माली समाज भवन में 23वां वार्षिकोत्सव एवं शिक्षा जागृति सम्मेलन 30 अप्रैल व 1 मई को आयोजित होगा। कार्यक्रम के निमंत्रण के लिए सोजत पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का स्थानीय माली समाज द्वारा स्वागत किया गया।
निमंत्रण देने पहुंचे कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष सीएल गहलोत, सुंधामाता माली समाज अध्यक्ष भंवरलाल माली, पूर्व सरपंच सांवलाराम परिहार, छगनलाल गहलोत, गणेशाराम सुंदेशा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
इस अवसर पर पाली जिला माली समाज अध्यक्ष ताराचंद टांक (सैनी) के नेतृत्व में रतनलाल भाटी, ओमप्रकाश टांक, संजय परिहार (पत्रकार), धुलाराम पालरिया, जगदीश गहलोत, हनुमान टांक, गोपाल परिहार, अशोक टांक सहित अन्य गणमान्य लोगों ने आगंतुकों का माला व साफा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। सम्मेलन में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0