हरियाली अमावस्या पर विश्वकर्मा जांगिड समाज की वार्षिक बैठक आयोजित
समाज की एकता और विकास का लिया संकल्प, डॉ. श्रीलाल का किया अभिनंदन
सोजत। श्री विश्वकर्मा जांगिड समाज सेवा समिति, सोजत पट्टी की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरियाली अमावस्या के अवसर पर वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज अध्यक्ष अशोक जांगिड (AGS) ने समिति का वार्षिक आय-व्यय लेखा-जोखा समाज बंधुओं के समक्ष प्रस्तुत किया।
बैठक में उपस्थित समाजजनों ने आय-व्यय विवरण की सराहना करते हुए समाज हित एवं कल्याण के लिए प्रस्तावित आगामी योजनाओं पर अपनी सहमति व्यक्त की। साथ ही समाज को संगठित एवं प्रगतिशील बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर समाज के गौरव डॉ. श्रीलाल जी को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किए जाने पर समाज की ओर से साफा एवं माला पहनाकर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। समाज बंधुओं ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
बैठक के उपरांत समाज बंधुओं का सामूहिक भोजन आयोजित किया गया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित कार्यक्रम का समापन समाज की एकता एवं विकास के संकल्प के साथ हुआ।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0