अरावली क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, केलवाज माताजी मंदिर के पास नदी में बहा पानी
चंडावल। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अरावली पर्वतमाला के पहाड़ी इलाकों में स्थित नदी-नालों में पानी की जोरदार आवक शुरू हो गई है। गुडाबींजा और केलवाद के पहाड़ी क्षेत्रों में मंगलवार देर रात से जारी वर्षा के कारण केलवाज माताजी मंदिर के पास से गुजरने वाली नदी में तेज बहाव देखने को मिला, जिससे नदी पूरी तरह चल पड़ी।
अरावली पर्वतमाला के ऊपरी कैचमेंट क्षेत्रों में हुई अच्छी बारिश का असर आसपास के गांवों में भी दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के अधिकांश नदी-नाले उफान पर हैं तथा कई स्थानों पर पानी का बहाव तेज हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार लगातार हो रही बारिश से खेतों और जल स्रोतों में पर्याप्त पानी की आवक हुई है, जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही है।
मौसम के बदले मिजाज और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही तेज वर्षा के चलते प्रशासन ने भी लोगों से नदी-नालों के पास अनावश्यक रूप से नहीं जाने तथा सावधानी बरतने की अपील की है। क्षेत्र में बारिश का दौर जारी रहने से जलस्तर में और बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है।
बारिश से प्राकृतिक सौंदर्य भी निखर उठा है और केलवाज माताजी मंदिर के आसपास का पहाड़ी क्षेत्र हरियाली से आच्छादित होकर आकर्षण का केंद्र बन गया है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0