सोजत में बढ़ती चोरी-लूट से आक्रोश, व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

Feb 16, 2026 - 16:54
 0  183
सोजत में बढ़ती चोरी-लूट से आक्रोश, व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
सोजत में बढ़ती चोरी-लूट से आक्रोश, व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

सोजत। शहर में पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रही चोरी, लूट और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारी वर्ग में गहरा रोष व्याप्त है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग को लेकर सोमवार को व्यापार मंडल एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक के नाम सोजत उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि हाल ही में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी और लूट की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जिससे आमजन और व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है। व्यापारियों ने कहा कि रात के समय गश्त व्यवस्था कमजोर है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी नहीं हो पा रही है। इससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।

प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी भी की। उन्होंने मांग की कि शहर में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, प्रमुख बाजारों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा अपराधियों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन को और उग्र रूप देंगे। वहीं, उपखंड अधिकारी ने ज्ञापन को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शहरवासियों को अब प्रशासन से सख्त और प्रभावी कदमों की उम्मीद है, ताकि सोजत में शांति और सुरक्षा का माहौल पुनः स्थापित हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat