सोजत तहसील टेंट किराया व्यवसायी समिति की कमान प्रकाश गहलोत माली के हाथों में, हुआ भव्य स्वागत
सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए प्रकाश गहलोत माली, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
सोजत। स्थानीय व्यावसायिक संगठन सोजत तहसील टेंट किराया व्यवसायी समिति की सर्वसम्मति से प्रकाश गहलोत माली को तहसील अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर समाज एवं समिति के सदस्यों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर प्रकाश गहलोत ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यवसायियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने साफा एवं दुपट्टा पहनाकर उनका सम्मान किया। उपस्थित जनों ने उनके सफल एवं यादगार कार्यकाल की कामना करते हुए शहर एवं समाज में आयोजित धार्मिक, सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया।
इस दौरान समाज के चौधरी गोरधन लाल गहलोत (बड़ावास), देवीलाल सांखला (नयापुरा), गणपत सिंह पालरिया (धोली बाड़ी), जिला अध्यक्ष एवं चौधरी ताराचंद टांक (पावटी का बास), पूर्व चौधरी लुंबाराम सांखला, भैराराम पालरिया, रतनलाल भाटी, मांगीलाल अटपड़ा, ओमप्रकाश कच्छवाह, गिरधारी गहलोत, धुलाराम पालरिया, जगदीश गहलोत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश गहलोत (घांची) तथा कार्यकारिणी सदस्य कैलाश पंवार और राकेश प्रजापत का भी साफा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा उपस्थित सदस्यों ने संगठन की एकता, मजबूती और व्यवसायिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0