सोजत से बड़ी संख्या में पोस्टकार्ड भेजकर पीएम से की चार सूत्री मांग
सोजत। क्षेत्र में चलाए जा रहे चार सूत्री अभियान के समर्थन में मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्रों, शिक्षाविदों एवं महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पोस्टकार्ड भेजकर अपनी मांगें रखीं। अभियान के तहत 27 फरवरी 2026 को महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 95वीं पुण्यतिथि पर उन्हें “राष्ट्र रत्न” की उपाधि से सम्मानित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई है।
पोस्टकार्ड के माध्यम से भेजी गई चार प्रमुख मांगों में आजाद की जीवनी को केंद्र व सभी राज्यों के पाठ्यक्रम में शामिल करना, राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटना स्थलों के पास “चंद्रशेखर आजाद ब्लड बैंक” की स्थापना करना तथा देश के सभी नगर निगम, नगर पालिका और ग्राम पंचायत स्तर पर “चंद्रशेखर आजाद जिम एवं व्यायामशाला” स्थापित करना शामिल है।
अभियान में स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पोस्टकार्ड लिखने वालों में विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, सोजत के प्रधानाचार्य दिनेश सोलंकी, पूर्व खेल अधिकारी सत्तूसिंह भाटी, कवि साहित्यकार नवनीत राय ‘रुचिर’, अशोक फौजी, अब्दुल समद राही, जवरीलाल बौराणा, दुर्गेश व्यास, गजेंद्र सिंह परमार, शाहबाज खान, नरेंद्र मारु, पूनम भटनागर, पारस जांगिड़, विद्या भार्गव, विजयलक्ष्मी दवे, किरण व्यास, आशा माली, पूरण देवासी, मानसी राठौड़, अंकित पवार, ऋषिका भाटी, प्रियंका, साक्षी, जानवी, करीना, मानसी राजपुरोहित, कुशाल प्रजापत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे।
अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि चंद्रशेखर आजाद के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और युवाओं में राष्ट्रभक्ति व शारीरिक सशक्तिकरण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0