सवराड़ में कलश यात्रा के साथ चैत्र नवरात्रा की स्थापना, नौ दिवसीय हवन शुरू

Mar 19, 2026 - 17:51
Mar 21, 2026 - 21:28
 0  3
सवराड़ में कलश यात्रा के साथ चैत्र नवरात्रा की स्थापना, नौ दिवसीय हवन शुरू
सवराड़ में कलश यात्रा के साथ चैत्र नवरात्रा की स्थापना, नौ दिवसीय हवन शुरू

सवराड़। सोजत रोड के समीप स्थित सवराड़ गांव में चैत्र नवरात्रा के अवसर पर ग्राम आराध्य देवी भैंसा माता मंदिर में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय हवन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

नवरात्रा के प्रथम दिन प्रातः महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर ढोल-नगाड़ों की धुन पर मंगल गीत गाते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा विधि-विधान से भैंसा माता मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद हवन कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

हवन अनुष्ठान का संचालन पुष्कर से पधारे पंडित आचार्य विष्णु पाराशर, हर्षवर्धन दाधीच एवं विनोद शर्मा द्वारा विधि-विधान से किया जा रहा है। हवन में श्रद्धालुओं द्वारा आहुतियां अर्पित कर माता की आराधना की गई तथा इसी के साथ नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन भामाशाह प्रेम ग्रीन हीना के मालिक चुतराराम गहलोत के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित होकर धर्मलाभ ले रहे हैं।

यह नौ दिवसीय कार्यक्रम नवरात्रा भर श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat