दंपति के झगड़े में पति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Feb 3, 2026 - 12:19
 0  185
दंपति के झगड़े में पति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

सोजत रोड थाना क्षेत्र के गुड़ागिरी कस्बे में दंपति के बीच हुए झगड़े के बाद पति की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही सोजत रोड पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

परिजनों द्वारा दी गई प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह दुखद घटना घटित हुई। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

घटना की जांच के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। सोजत रोड थाना अधिकारी कमला चौहान स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एफएसएल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जा सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat