पुरुषोत्तम अधिकमास में भक्ति की बयार, श्रीचारभुजानाथ मंदिर से प्रतिदिन निकल रही प्रभातफेरी
महामंडलेश्वर चेतनगिरी महाराज के सानिध्य में प्रभातफेरी, श्रद्धालुओं में बढ़ रही भक्ति भावना
सोजत। पुरुषोत्तम अधिकमास के पावन एवं पुण्यदायी अवसर पर सोजत नगर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। नगर के प्राचीन श्रीचारभुजानाथ मंदिर से महामंडलेश्वर चेतनगिरी महाराज के सानिध्य में प्रतिदिन प्रातःकाल प्रभातफेरी का आयोजन किया जा रहा है। 17 मई से प्रारंभ हुई यह धार्मिक यात्रा एक माह तक निरंतर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकलेगी और श्रद्धालुओं में धर्म, भक्ति एवं सत्संग की अलख जगाएगी।
बुधवार प्रातः 5 बजे श्रीचारभुजानाथ मंदिर से प्रभातफेरी श्रद्धालुओं के जयघोष एवं हरिनाम संकीर्तन के साथ रवाना हुई। प्रभातफेरी डाक बंगला रोड सहित नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए नगर परिक्रमा कर सुबह 6 बजे पुनः मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई।
प्रभातफेरी के दौरान श्रद्धालु भगवान के भजनों एवं कीर्तनों में भावविभोर नजर आए। पूरे मार्ग में “जय श्रीचारभुजा नाथ”, “हरि नाम संकीर्तन” और भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि से वातावरण धर्ममय एवं आध्यात्मिक बना रहा। श्रद्धालुओं ने अधिकमास को आत्मशुद्धि, सत्संग और प्रभु स्मरण का श्रेष्ठ अवसर बताते हुए उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
इस धार्मिक आयोजन में हरिनारायण पाराशर, नथमल माली, कमल सिंह, बाबूलाल ट्रेलर, नंदू शर्मा, पदम सिंह, राहुल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रभातफेरी के माध्यम से नगरवासियों में धर्म, संस्कार और भक्ति भावना का संदेश प्रसारित किया जा रहा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
1
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0