NH-162 पर बड़ा हादसा टला: बिलाड़ा मोड़ ब्रिज के पास ट्रेलर पलटा, चालक सुरक्षित

सोजत में NH-162 पर ट्रेलर दुर्घटना से यातायात प्रभावित, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Jun 6, 2026 - 21:53
 0  142

सोजत के राष्ट्रीय राजमार्ग-162 पर बिलाड़ा मोड़ ब्रिज के निकट शनिवार को एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया।

हादसे में ट्रेलर चालक सुरक्षित रहा, जबकि मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ट्रेलर के सड़क पर पलटने से कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलने पर सोजत पुलिस के एएसआई सफी मोहम्मद मय जाब्ता मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की मौजूदगी में क्रेन की सहायता से ट्रेलर को हटाने और यातायात को सुचारु करने का कार्य शुरू किया गया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। समय रहते चालक के सुरक्षित बाहर निकल आने से बड़ा हादसा टल गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat