बड़ा गुड़ा में BPL-1 क्रिकेट प्रतियोगिता 13 जून से, विजेता को मिलेगा ₹21 हजार का नकद पुरस्कार
बड़ा गुड़ा में BPL-1 क्रिकेट प्रतियोगिता 13 जून से, विजेता को मिलेगा ₹21 हजार का नकद पुरस्कार
बड़ा गुड़ा, 11 जून। गांव में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से BPL-1 क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन 13 जून से किया जाएगा। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले पेट्रोल पंप के पास स्थित सारंगवास खेल मैदान में खेले जाएंगे।
आयोजन समिति के सदस्य जगदीश रावल और राकेश ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई टीमें हिस्सा लेंगी और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ₹21 हजार नकद, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ₹11 हजार नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मैन ऑफ द सीरीज, फाइनल के मैन ऑफ द मैच तथा बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच सहित कई आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं।
आयोजन को सफल बनाने के लिए चेतन मेघवाल, राकेश नायक, दीपक मेवाड़ा, शेरू खान, ओमनाथ रावल एवं राकेश लाखकार सहित समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0