सोजत सिटी में 8 फरवरी को दो घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
सोजत सिटी जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जोधपुर डिस्कॉम) आवश्यक लाइन मरम्मत कार्य के चलते 8 फरवरी 2026 (रविवार) को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
डिस्कॉम 11 केवी सोजत में, नागाबेरी एवं मेला चौक फीडरों की सप्लाई लाइन पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान सोजत सिटी के औशिक क्षेत्र राम नगर, निम्बली नाडी, मेला का चौक, पाली दरवाजा, जोधपुरिया गेट सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है तथा आवश्यक कार्य पूर्व में निपटाने का आग्रह किया है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0