सोजत की बेटी कुमकुम गहलोत ने NEET-UG 2026 में लहराया परचम, AIR 3954 हासिल कर बढ़ाया गौरव
बेटियां किसी से कम नहीं: कुमकुम गहलोत की NEET में शानदार उपलब्धि, क्षेत्र में खुशी की लहर
सोजत। यह कहावत एक बार फिर सच साबित हुई है कि "बेटियां किसी से कम नहीं होतीं, यदि वे ठान लें तो हर मंजिल हासिल कर सकती हैं।" सोजत क्षेत्र की होनहार बेटी कुमकुम गहलोत, पुत्री राजेंद्र गहलोत, निवासी निबली नाड़ी, सोजत, ने NEET (UG) 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कुमकुम ने देशभर में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3954 प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। इस उपलब्धि की सबसे विशेष बात यह रही कि उन्होंने किसी बड़े कोचिंग संस्थान का सहारा लिए बिना स्वाध्याय एवं घर पर कठिन परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया। कुमकुम ने शुरू से ही सफलता का लक्ष्य निर्धारित कर लिया था और अपनी मेहनत, लगन तथा आत्मविश्वास के दम पर उसे साकार कर दिखाया।
कुमकुम की इस गौरवपूर्ण सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, माली समाज अध्यक्ष चंपालाल सांखला, बड़ा बास चौधरी, अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधनलाल गहलोत, उपाध्यक्ष श्यामलाल व्यास, सचिव चेतन व्यास, माली समाज जिला अध्यक्ष ताराचंद सैनी, भारत विकास परिषद अध्यक्ष देवीलाल सांखला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहनलाल टांक, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर, रामलाल टांक, ओमप्रकाश टांक, ताराचंद गहलोत सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कुमकुम एवं उनके परिवार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कुमकुम की यह सफलता क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा बन गई है, जो यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0