नव नियुक्त भाजपा राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना सोजत पधारने पर किया स्वागत एवं अभिनंदन

Feb 2, 2026 - 20:16
 0  30
नव नियुक्त भाजपा राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना सोजत पधारने पर किया स्वागत एवं अभिनंदन
नव नियुक्त भाजपा राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना सोजत पधारने पर किया स्वागत एवं अभिनंदन

सोजत सिटी - नव नियुक्त भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष व अजमेर पूर्व जिला प्रमुख व भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान प्रदेश पूर्व महामंत्री सरिता गैना पाली से जयपुर जाते समय सोजत मेहंदी नगरी में पधारने पर सोजय भाजपा मण्डल द्बारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। रेंदडी रोड़ स्थित माधव नगर में आयोजित स्वागत समारोह कार्यक्रम में नव नियुक्त भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना का राजस्थानी परम्परा से शाल ओढ़ाकर व चुंदड़ी ओढ़ाकर व पार्टी का दुपट्टा पहनाकर व पुष्पहार पहनाकर व सोजत की प्रसिद्ध मेहंदी भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना ने कहा कि संगठन को मजबूत करने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को राजनीति से जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बजट 2026 को देश के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए। कहा कि यह बजट गरीब , किसान, महिला और युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जिसमें भारत आत्मनिर्भरता की और तेजी से बढ़ेगा। इस अवसर नव नियुक्त भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना ने सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर व पुष्पहार पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सोजत भाजपा मण्डल अध्यक्ष कीर्ति राजेश तंवर, सोजत नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि जुगल किशोर निकुंम, भाजपा पाली जिला पूर्व महामंत्री मोहन जाट, भाजपा पाली जिला उपाध्यक्ष नरपत राज सोलंकी, भाजपा पाली जिला पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश तंवर, भाजपा पाली जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल सैणचा, सोजत भाजपा मण्डल महामंत्री हिरालाल काठैड, मण्डल उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, नरपत सिंह सोढ़ा, हेमलता चौधरी, जितेन्द्र व्यास, दीपक पंवार, मण्डल मंत्री डॉ. महेश सोनी, अनिता श्रीवास्तव, राकेश भटनागर, लक्ष्मी जाट, वरिष्ठ भाजपा नेता हनुमान सिंह भैसाणा, राकेश पंवार, मगल जाट, राजेन्द्र शर्मा सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat