सोजत रोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पति हत्या मामले में पत्नी गिरफ्तार
पाली जिले के सोजतरोड थाना क्षेत्र के ग्राम गुडागिरी में घरेलू विवाद के चलते पत्नी द्वारा पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
थानाधिकारी श्रीमती कमला, निरीक्षक पुलिस थाना सोजतरोड ने बताया कि 2 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम गुडागिरी में एक महिला ने घरेलू बातों को लेकर हुए झगड़े के दौरान अपने पति के साथ मारपीट कर मुंह व गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित किया। मृतक बस्तीराम पुत्र भुराराम, निवासी गुडागिरी के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए एमओबी व एफएसएल टीम को बुलाया गया।
मृतक के चचेरे भाई दिनेश पुत्र तेजाराम, निवासी सेहवाज जिला पाली की रिपोर्ट पर थाना सोजतरोड में प्रकरण संख्या 24/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पाली के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयसिंह तंवर आरपीएस एवं वृताधिकारी सोजत रतनाराम आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी द्वारा गठित टीम ने त्वरित अनुसंधान किया। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला मंजु बुनकर पत्नी स्व. बस्तीराम (27 वर्ष), निवासी आरपीएस कॉलोनी रावतभाटा जिला चित्तौड़गढ़, हाल निवासी ग्राम गुडागिरी जिला पाली को 5 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को बाद अनुसंधान माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
2
Wow
0