सोजत-बिलाड़ा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग की मौके पर मौत
सोजत-बिलाड़ा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग की मौके पर मौत
सोजत-बिलाड़ा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग की मौके पर मौत
सोजत-बिलाड़ा स्टेट हाईवे पर मंगलवार को मंडला गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा टोल प्लाजा के निकट कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत से हुआ।
सहायक उपनिरीक्षक बींजाराम देवासी ने बताया कि पाली तहसील के सांपा गांव निवासी कूपाराम देवासी (60) बाइक से सोजत से बिलाड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मंडला गांव के पास सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गंभीर चोट लगने से कूपाराम देवासी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही सोजत पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से शव को सोजत जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम सहित आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर सोजत थाने में खड़ा करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Angry
0
Sad
0
Wow
0