रामासनी सादवान में संदिग्ध हालात में 10 वर्षीय बालक का शव मिलने से सनसनी

रामासनी सादवान में संदिग्ध हालात में 10 वर्षीय बालक का शव मिलने से सनसनी

May 14, 2026 - 21:14
May 14, 2026 - 22:07
 0  224
रामासनी सादवान में संदिग्ध हालात में 10 वर्षीय बालक का शव मिलने से सनसनी

सोजत। क्षेत्र के रामासनी सादवान गांव में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर जंगल क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक के शव पर गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। वहीं मासूम के हाथ-पैर भी बंधे हुए बताए जा रहे हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया और सोजत सीओ रतनाराम देवासी मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat