सोजत के राष्ट्रीय राजमार्ग 162 पर बड़ा हादसा टला

Feb 18, 2026 - 22:10
 0  413
सोजत के राष्ट्रीय राजमार्ग 162 पर बड़ा हादसा टला

सोजत क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 162 पर बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। सवारियों से भरी एक निजी स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और अचानक सामने चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यात्रियों को बस के इमरजेंसी गेट के माध्यम से बाहर निकाला गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की सहायता से सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात को सुचारु रूप से शुरू कराया गया

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 2
Angry Angry 0
Sad Sad 2
Wow Wow 1
Sanjay Parihar News reporter sojat