सोजत क्षेत्र में 4.5 साल के बच्चे ने रखा पहला रोज़ा
सोजत रमज़ान के पाक महीने में सोजत क्षेत्र के एक छोटे बच्चे ने अपना पहला रोज़ा रखकर परिवार और समाज का दिल जीत लिया। महज 4.5 वर्ष की उम्र में मोहम्मद अशरफ ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रोज़ा रखा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहा।
मोहम्मद अशरफ के पिता मोहम्मद अशफाक छीपा और माता शाहिस्ता बानो ने बताया कि बच्चे ने खुशी-खुशी अपना पहला रोज़ा रखा और पूरे दिन बहुत उत्साहित रहा। परिवार के सभी सदस्यों ने इस खास मौके पर उसे दुआएं और आशीर्वाद दिए।
इस अवसर पर दादा मोहम्मद रमज़ान, दादी शहनाज़ बानो, चाचा अफजल छीपा और मोहम्मद सोहेल ने भी मोहम्मद अशरफ को मुबारकबाद दी और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ की।
परिवार और परिचितों का कहना है कि इतनी कम उम्र में रोज़ा रखना बच्चों में धार्मिक संस्कार, अनुशासन और आस्था की भावना को मजबूत करता है। रमज़ान के इस पवित्र अवसर पर सभी ने मोहम्मद अशरफ की अच्छी सेहत और कामयाबी के लिए दुआ की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0