बेरा निंबड़िया पर हींडा ग्यारस मेले में उमड़ा जनसैलाब, माली समाज के गणमान्यजनों का हुआ स्वागत

Feb 27, 2026 - 19:55
Feb 27, 2026 - 22:43
 0  170

सोजत। माली समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले हींडा ग्यारस मेले का आयोजन इस वर्ष भी बेरा निंबड़िया पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। मेले में माली समाज के विभिन्न मोहल्लों के गणमान्य नागरिकों, चौधरी-पंचों एवं समाज बंधुओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों एवं अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया। मेले में पारंपरिक गैर का आयोजन भी हुआ, जिसमें समाज के युवाओं एवं वरिष्ठों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं के लिए चना की प्रसादी की व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर मालियों के बड़े बास के चौधरी गोरधन गहलोत, प्रतिनिधि बालमुकुंन गहलोत ,पावटी बास के चौधरी ताराचंद सैनी, नयापुरा के चौधरी देवीलाल सांखला सहित समाज के अनेक पंच एव धर्मीचंद,ताराचंद,जगदीश,मांगीलाल,दिनेश,गौरीशंकर,लक्ष्मण,

पुखराज,भंवरलाल,सोहनलाल, कुना राम,रूपाराम कमलेश,ताराचंद,भरत,गोराराम,कानाराम,महिपाल,दिव्यांशु,दीपू,सुरेश,विकास,दीपक,जितेंद्र,देवेंद्र,शैलेन्द्र,मानव, जतिन,निखिल  नरपत,ताराचंद,यशपाल , वेनाराम बाबूलाल , दुर्गाराम , दिलीप , कन्हैयालाल ,निर्मल सांखला परिवार उपस्थित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मेले के आयोजन से समाज में एकता, भाईचारे एवं परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat