सोजत NH-162 सांडिया के पास सड़क हादसा, बड़ा हादसा टला

सोजत NH-162 सांडिया के पास सड़क हादसा, बड़ा हादसा टला

Dec 8, 2025 - 20:35
 0  256
1 / 1

1.

सोजत नेशनल हाईवे 162 पर सांडिया के पास सोमवार शाम एक सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। मवेशी अचानक सड़क पर आ जाने से चालक बस को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा लगी। हादसे में बस में सवार एक युवक घायल हो गया।घायल युवक को तुरंत सोजत हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। राहत की बात यह रही कि बस में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई।सूचना मिलते ही चंडावल पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने बस और सड़क मार्ग को सुरक्षित करवाते हुए यातायात सुचारू करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat