सोजत में श्री जैकल माता मंदिर में श्रद्धा व उल्लास के साथ फाग उत्सव संपन्न
सोजत शहर के श्री जैकल माता मंदिर में फाग उत्सव श्रद्धा, भक्ति और रंगों के उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर भजनों, जयकारों और भक्तिरस से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक महेश चौहान (सोजत) द्वारा गणेश वंदना से की गई। इसके बाद उन्होंने गुरु महिमा का गुणगान प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में दिव्या वैष्णव (जोधपुर) ने माता जी के भजन एवं फागुन के पारंपरिक भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और मंदिर परिसर में नृत्य करते नजर आए। “जय जैकल माता” के जयकारों के साथ पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया।
फाग उत्सव के दौरान रंग-गुलाल के साथ श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। आयोजन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। अंत में माता जी की आरती एवं प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0