सोजत उपखंड पत्रकार संघ की बैठक में अशोक खींची लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित
नाकोड़ा होटल में संपन्न हुई पत्रकार संघ की बैठक, अशोक खींची के नेतृत्व पर फिर जताया भरोसा
सोजत उपखंड पत्रकार संघ की बैठक रविवार को जैकल माता मंदिर के पास स्थित नाकोड़ा होटल में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के पत्रकारों ने संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों तथा आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की।
बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों की सर्वसम्मति एवं सहमति से अशोक खींची को लगातार तीसरी बार सोजत उपखंड पत्रकार संघ का अध्यक्ष चुना गया। उनके पुनः अध्यक्ष बनने पर उपस्थित पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक खींची ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन की एकता तथा पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत करने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।
इस अवसर पर ओम नारायण पाराशर सोजत,धनाराम परिहार सोजत,श्याम नारायण पाराशर सोजत,संजय परिहार सोजत,मीठालाल पंवार सोजत,प्रकाश राठौड़ सोजत,आमीर रज्जा सोजत,दिलखुश गहलोत सोजत,अकरम खांन सोजत,अब्दुल समद राही सोजत,नथाराम बोराणा सोजत,ओमप्रकाश बोराणा सोजत,निर्मल वैष्णव सोजत,अजय जोशी सोजत,बाबूलाल पंवार सोजत रोड,राजेश शर्मा सोजत रोड,जय नारायण सिंह टांक सोजत रोड,ललित तिवारी सोजत रोड राजेन्द्र सिंह राठौड सोजत रोड,मनीष मेवाड़ा (गुडाकलां),रमेश भट्ट बगड़ी,अशोक सिंह सोलंकी बगड़ी,राकेश पंचारिया बगड़ी,असकर खा (कंटालिया),तरुण कुमार उदित कंटालिया, जीवाराम चोपड़ा,हीरालाल शर्मा कंटालिया,आसिफ गोरी कंटालिया,खीवाराम देवासी दोडनाडी,भुवनेश गर्ग माण्डा,ईश्वरलाल दमामी माण्डा,कालूराम खजवानिया सियाट,उगमराज चौहान चण्डावल,गोविंद गर्ग अटपडा,दीपक गर्ग अटपडा,लक्ष्मण परिहार जाडन,भवानी सिंह बागावास,सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
बैठक का समापन संगठन की एकजुटता और पत्रकार हितों के संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
1
Sad
0
Wow
1