सोजत में गौपुत्र सेना ने उठाई सिवनी मालवा मामले की जांच की मांग, SIT गठन पर विचार करने का आग्रह

सिवनी मालवा प्रकरण में 14 गौरक्षकों को उम्रकैद, गौपुत्र सेना ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Jun 26, 2026 - 19:55
 0  135

सोजत। गौपुत्र सेना सोजत द्वारा मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा प्रकरण में 14 गौरक्षकों को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा के संबंध में माननीय राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन सोजत उपखंड अधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में बताया गया कि सिवनी मालवा एडीजे न्यायालय ने वर्ष 2022 के नज़ीर अहमद प्रकरण में 13 जून 2026 को 14 गौरक्षकों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। गौपुत्र सेना ने इस निर्णय पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देशभर में गौसेवा एवं गौरक्षा से जुड़े लोगों के बीच इस फैसले को लेकर चर्चा और चिंता का माहौल है। संगठन का मानना है कि यदि प्रकरण में किसी स्तर पर तथ्य, साक्ष्य अथवा परिस्थितियों का समुचित परीक्षण नहीं हुआ हो, तो न्याय के हित में इसकी निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय पुनः जांच कराई जानी चाहिए।

ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया से तीन प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय पुनः जांच अथवा विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराने पर विचार, सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों की निष्पक्ष समीक्षा के लिए आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा जांच एवं विधिक प्रक्रिया में संबंधित व्यक्तियों के निर्दोष होने के पर्याप्त आधार मिलने पर संविधान के अंतर्गत उपलब्ध दया एवं क्षमादान संबंधी प्रावधानों के अनुसार उचित निर्णय लेने की मांग शामिल है।

इस अवसर पर गौपुत्र सेना राजस्थान के प्रदेश प्रभारी दिनेश कुमार मेवाड़ा, जिला अध्यक्ष मदन सिंह जोधा, जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खींची, जिला कोषाध्यक्ष बालकिशन उणेचा, जिला संगठन महामंत्री दिनेश चितारा, जिला महासचिव चेतन मेवाड़ा, जिला प्रचारक अमन सोनी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवी मेवाड़ा, तहसील अध्यक्ष चैनराज टाक, नगर अध्यक्ष मुकेश कच्छवाह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गौसेवा से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए प्रकरण के सभी पहलुओं की निष्पक्ष समीक्षा सुनिश्चित कराना है, ताकि सत्य सामने आ सके और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat