क्षत्रिय मेवाडा कलाल समाज का शिक्षा एवं संस्कार शिविर का शुभारंभ हुआ
क्षत्रिय मेवाडा कलाल समाज का शिक्षा एवं संस्कार शिविर का शुभारंभ हुआ
सोजत-क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल समाज सोजत परगना की ओर से समाज के विद्यार्थियों में शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच दिवसीय आवासीय शिक्षा एवं संस्कार शिविर का शुभारंभ किया गया यह शिविर 18 से 22 मई तक सियाट समाज 'भवन में आयोजित होगा। शिविर में 14 वर्ष से 25 वर्ष तक के 100 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं आयोजन समिति के अनुसार छात्रों के लिए यह पूर्णतया आवासीय कैंप रहेगा, जबकि छात्राओं के लिए दिन की व्यवस्था रहेगी। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा, नैतिक संस्कार, व्यक्तित्व विकास एवं मेवाड़ा समाज के इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी इस अवसर पर मेवाड़ा समाज के जिला अध्यक्ष बाबूलाल मेवाड़ा रेंदडी, सोजत परगना अध्यक्ष जगदीश मेवाड़ा बोरनड़ी,संयोजक हीरालाल मेवाड़ा ,बगड़ी पुर्व अध्यक्ष चंपालाल रामासनी बाला, प्रधानाचार्य महेंद्र मेवाड़ा ,राजेंद्र मेवाड़ा ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय राज मेवाड़ा मांडा, उपाध्यक्ष दुर्गाराम मेवाड़ा, वेनाराम मेवाड़ा , राजेंद्र मेवाड़ा पुना, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर मेवाड़ा, 21 खेड़ा अध्यक्ष गणपत लाल मेवाड़ा , सोजत रोड इकाई अध्यक्ष रामचंद्र मेवाड़ा, बाबूलाल मेवाड़ा, नौगांव अध्यक्ष नैनालाल मेवाड़ा, सुरेश मेवाड़ा , वेलफेयर अध्यक्ष किशोर मेवाडा, घीसुलाल मेवाड़ा ,पारसमल मेवाड़ा, कैलाश मेवाड़ा , छेलाराम मेवाड़ा ,जगदीश मेवाड़ा, भरत मेवाड़ा, मुकेश मेवाडा,सहित समाज बंधु बालक बालिकाएं उपस्थित थे
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0