*पाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक रात में तीन गाड़ियों से 775 किलो डोडापोस्त बरामद, तस्करों ने की हवाई फायरिंग*

May 16, 2026 - 21:20
May 16, 2026 - 21:25
 0  15
*पाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक रात में तीन गाड़ियों से 775 किलो डोडापोस्त बरामद, तस्करों ने की हवाई फायरिंग*

पाली। जिला पुलिस पाली ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत थाना नाना, थाना साण्डेराव एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 15-16 मई की मध्यरात्रि को तीन अलग-अलग वाहनों से कुल 775.32 किलोग्राम अवैध डोडापोस्त जब्त किया। 

*नाकाबंदी में फंसे तस्कर, फायरिंग कर भागे*

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैनसिंह महेचा और वृताधिकारी जितेन्द्रसिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में नाकाबंदी के दौरान थाना नाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। एएसपी बाली चैनसिंह महेचा ने बताया कि तस्करों ने पुलिस को देखकर हवाई फायर कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की जवाबी फायरिंग के बाद वे गाड़ियां छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ajay Kumar Joshi News Reporter Sojat