आंधी-बारिश ने दी राहत: सोजत और आसपास के क्षेत्रों में मौसम हुआ सुहावना
तेज हवाओं के बाद झमाझम बारिश, सोजत में तापमान गिरा, लोगों ने ली राहत की सांस
सोजत शहर और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दोपहर तक तेज धूप और उमस के बाद आसमान में बादल छा गए तथा देखते ही देखते तेज हवाएं चलने लगीं।
तेज हवा के कारण कई स्थानों पर धूल उड़ने से कुछ देर के लिए जनजीवन प्रभावित हुआ। इसके बाद शुरू हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया।
किसानों ने भी इस बारिश को फसलों और खेतों के लिए लाभदायक बताया। वहीं बच्चों और युवाओं ने बारिश का आनंद लिया। मौसम में आई इस अचानक तब्दीली से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1