बगड़ी नगर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
बगड़ी नगर श्री श्रमण वर्तमान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बगड़ी मगर में मंगलवार, को विद्यालय का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री स्वरूप सिंह जी, श्री हरिसिंह की, श्री बद्रीनारायण , श्री सुरेश कुमार देवे सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री भगाराम सीरवी ने की। वहीं वरिष्ठ पाचार्य के रूप में श्री प्रेमचंद्र विद्याडिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमान छेल सिंह राठौड़ व शा.शि. की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के लिए भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई।
वार्षिकोत्सव के साथ ही विद्यालय में कार्यरत व्याख्याता (भौतिक विज्ञान) श्री दिलीप कुमार सेन के स्थानांतरण पश्चात सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम के दौरान बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से तिलक, माला एवं श्रीफल भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही श्रीमती उगम बाई छितरमल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा बोर्ड कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को समारोह में मेडल प्रदान करने की घोषणा की गई।
इस अवसर पर महेन्द्र कुमार, दीपक, दीपाराम, सोहनलाल, भुन्डाराम, श्रीमती सज्जू सारड़ी, श्रीमती आई शेहिसवाल, श्री मंगल सिंह , श्री विजय कुमार , श्रीमती सपन कुमारी, श्री रणजीत परिहार, श्री केवलराम, श्री रमेश सोऊ, श्री कुपेन्द्र कुमार, श्री रोहित कुमार, श्री मोती लाल, श्री मनीष कुमार देवे, श्रीमती पीकू श्रीमाली, श्रीमती सीमा टिंकू लता सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के लिए टेंट व्यवस्था भगवान राम जी सेणचा की ओर से राधा कृष्णा टेंट हाउस द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाई गई, जिसके लिए विद्यालय प्रशासन ने आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
1
Sad
0
Wow
0