सोजत में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सड़क जाम कर प्रशासन व सरकार के खिलाफ जताया रोष
सोजत में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन, प्रशासन और सरकार के खिलाफ गूंजे जनआक्रोश के स्वर
सोजत नीट पेपर लीक प्रकरण, लगातार बढ़ती महंगाई, बिजली-पानी की गंभीर समस्याओं तथा सोजत राजकीय महाविद्यालय की प्रस्तावित नीलामी के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी सोजत के संयुक्त तत्वावधान में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्य सचिव एवं सोजत विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री मान निरंजन आर्य ने किया।
कांग्रेस भवन सोजत में आयोजित सभा में श्री निरंजन आर्य ने कार्यकर्ताओं एवं आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं के भविष्य, किसानों के हितों और आमजन की मूलभूत समस्याओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक ने देश के करोड़ों युवाओं के सपनों को तोड़ा है, वहीं महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं ने आम आदमी का जीवन कठिन बना दिया है।
सभा के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए विशाल रैली निकाली, जो उपखंड कार्यालय पहुंची। वहां आयोजित धरने को पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र पालरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिशन सिंह राठौड़, युवा विधानसभा अध्यक्ष पुनीत दवे, यूथ कांग्रेस के पूर्व युवा काग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष पालरिया, पंचायत राज विभाग जिला उपाध्यक्ष शंकरलाल बामणिया राम सिंह जी रूपवास सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।
धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया, किंतु लंबे समय तक उपखंड अधिकारी के कार्यालय से बाहर नहीं आने पर कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त हो गया। इससे प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया तथा प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
सड़क जाम के दौरान पुलिस प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए, जिसके चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। अंततः जनदबाव के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा और उपखंड अधिकारी स्वयं बाहर आकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से ज्ञापन प्राप्त करने को विवश हुए। इसके बाद आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संपत कुमावत, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सत्यनारायण टांक,गजेंद्र सोनी एडवोकेट वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पार्षद बालमुकुंद गहलोत, बबलू गोविंद दवे, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष असलम मेहर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य राजू सिंह खोडिया, पुनीत देव छात्रसंघ अध्यक्ष हितेश चौहान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अतुल भट्ट गोविंद सिंह चारण इन्द्रा पंवार एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष भागीरथ, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष राहुल राठौड़, गणपतसिंह चाड़वास, पूर्व चेयरमैन मोहन जी काकू, मदन पवार, भेराराम डागी महावीर उदित विशाल कंकालिया रघुवीर अभीजीत बीजाराम रवि प्रकाश रमेश ऋषिका वैजन्ती निकिता अब्राल खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं, किसानों और आमजन से जुड़े मुद्दों पर सरकार ने शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी और जनहित के मुद्दों पर किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगी।
Crime news bnaye
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0