सोजत मजदूरी के दौरान हादसा, पत्थर की पट्टी गिरने से मजदूर की मौत

सोजत में दर्दनाक हादसा, काम करते समय मजदूर की गई जान

May 16, 2026 - 14:11
 0  558
सोजत मजदूरी के दौरान हादसा, पत्थर की पट्टी गिरने से मजदूर की मौत

सोजत। शहर के रोकी जाव क्षेत्र में शनिवार को मजदूरी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। काम करते समय पत्थर की पट्टी अचानक टूटकर मजदूर के ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार हादसे में 45 वर्षीय सिकंदर पुत्र नूर मोहम्मद निवासी सोजत गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उपचार के लिए सोजत अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में समाज के मौजीज लोगों एवं परिजनों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को सोजत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat