*श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज का सामुहिक यज्ञोपवीत संस्कार 19 जून को।*

*श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज का सामुहिक यज्ञोपवीत संस्कार 19 जून को।*

May 16, 2026 - 22:03
 0  42
*श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज का सामुहिक यज्ञोपवीत संस्कार 19 जून को।*

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर द्वारा तृतीय सामुहिक यज्ञोपवीत संस्कार आगामी 19 जून को जोधपुर में आयोजित किया जाएगा।

   समाज के अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा और मंत्री नरेंद्र राज बोहरा ने बताया कि समाज के ऐसे बालक जिनकी आयु सात वर्ष से अधिक हो गई है उनका सामुहिक यज्ञोपवीत संस्कार जेष्ठ शुक्ल पंचमी दिनांक 19 जून 2026 को चांदपोल स्थित समाज भवन 'शिवबाड़ी' में आयोजित किया गया है जिसमें आवेदन शुल्क ग्यारह हजार प्रति बटूक रखा गया है आवेदन 20 मई से पूर्व जमा करवाना होगा।

   समाज के कार्यकारी अध्यक्ष माधव जोशी ने बताया कि 17 जून को शाम 4 बजे फूलपान,18 जून को प्रातः 7:15 बजे गृहशांति,शाम को वीरा बधाई तथा 19 जून को प्रातः 6:45 बजे यज्ञोपवीत संस्कार दोपहर 3 बजे सम्मान समारोह और शाम 5 बजे काशी यात्रा कार्यक्रम होंगे।

   कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है पूर्व की भांति इस बार संपूर्ण भारत वर्ष से लगभग 101 बटूकों को द्विज बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ajay Kumar Joshi News Reporter Sojat