कन्या महाविद्यालय बड़ा गुड़ा में 22 तक प्रवेश
कन्या महाविद्यालय बड़ा गुड़ा में 22 तक प्रवेश
कन्या महाविद्यालय,बडागुडा, सोजत में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिये आयुक्तालय आदेशानुसार प्रवेश तिथि बढ़कर 22 मई 2026 हो गयी हैं! नोडल प्राचार्य डॉ. सुभाष चन्द्र नवल ने बताया कि जो छात्रायें प्रवेश फॉर्म नहीं भर पाई हैं उनके लिये यह अच्छा अवसर हैं!कॉलेज प्रभारी मोहम्मद इरफान व डॉ.भाग्वेंन्द्र प्रकाश ने बताया कि जो भी छात्रायें कॉलेज में प्रवेश की इच्छुक है वे अतिशीघ्र निर्धारित प्रवेश की अंतिम तिथि से पूर्व प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करें! प्रवेश प्रभारी सहायक आचार्य गौतम कुमावत के अनुसार आवश्यक दस्तावेज के रूप में दसवीं व बारहवीं की अंकतालिका,जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र,छात्रा की बैंक पासबुक की कॉपी, आधार/ जनाधार कार्ड ,टी.सी., चरित्र प्रमाण पत्र एवं माइग्रेशन प्रमाण पत्र आवश्यक है ! सहायक आचार्य डॉ. राम प्रकाश भारी ने बताया कि नवीन प्रवेश हेतु इच्छुक छात्राएं एडमिशन सम्बंधित अधिकतम जानकारी कन्या महाविद्यालय, बडागुडा कार्यालय आकर प्राप्त कर सकती हैं
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0