आलोक विद्या मंदिर विद्यालय में विधिक साक्षरता, साइबर जागरूकता एवं नशा मुक्ति शिविर आयोजित
साइबर सुरक्षा, कानून की जानकारी और नशामुक्ति का संदेश लेकर विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्प
सोजत सिटी, 21 जुलाई। स्थानीय आलोक विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को विधिक साक्षरता, साइबर जागरूकता एवं नशे से बचाव संबंधी शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता विकसित करना, साइबर अपराधों से बचाव के प्रति सचेत करना तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) कमला बायला ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग तथा कानूनी सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंटरनेट का उपयोग सावधानी एवं जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। साथ ही विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश गहलोत ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन विशाल गहलोत ने किया।
इस अवसर पर पूजा शेखावत, जसवंत सिंगारिया, नितेश कुमार, शैलेंद्र, संजू पंवार, प्रियंका मालवीय, कुसुम देवड़ा, ममता शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा, विधिक अधिकारों एवं नशा मुक्ति से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य अतिथि ने सरल एवं प्रेरक ढंग से उत्तर दिया। अंत में सभी ने साइबर अपराधों से सतर्क रहने, कानून का पालन करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1