सोजत भव्य मशाल यात्रा के साथ विराट हिंदू सम्मेलन का आगाज, आज शोभायात्रा व प्रबोधन
सोजत हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, भूतेश्वर बस्ती सोजत नगर के तत्वावधान मेंकिया गया। इस मशाल यात्रा में संपूर्ण भूतेश्वर बस्ती के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। यात्रा के दौरान जयघोषों और अनुशासित सहभागिता से क्षेत्र का माहौल धर्ममय हो गया।
आयोजन समिति के अनुसार 1 फरवरी को भूतेश्वर बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे गौरवा बेरा से होगी, जहां से शोभायात्रा बस्ती के मुख्य मार्गों से होते हुए पावटा चौक स्थित जालंधर नाथजी मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा के पश्चात पावटा चौक पर खुला मंच कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें समाज के प्रबुद्धजन एवं संतजन अपने मुखारविंद से प्रबोधन करेंगे।
कार्यक्रम के समापन पर प्रसादी वितरण भी रखा गया है। हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, भूतेश्वर बस्ती ने समस्त हिंदू समाज से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0